खड्डा, कुशीनगर। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और त्रुटियों में सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को उपजिलाधिकारीडा.संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इसकी जानकारी दी गई।
बैठक में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और सूची को त्रुटिरहित बनाने पर चर्चा हुई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म-8 और नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 भरवाए जाएंगे।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण करने की अपील की। कहा कि यदि कोई बूथ जर्जर है या मतदाताओं के लिए दूर पड़ता है तो इसकी जानकारी दो दिनों के भीतर कार्यालय में आवेदन देकर दें। इससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जा सकेगा।
बैठक में भाजपा की ओर से राजेश्वर सिंह और संदीप श्रीवास्तव, सपा से विजय प्रताप कुशवाहा, राजेन्द्र पाल, संजय यादव तथा कांग्रेस से अनिरुद्ध गुप्ता और राधेश्याम कुशवाहा मौजूद रहे। बसपा से राजन जायसवाल और वीआरसी राजन मद्धेशिया, इश्तियाक सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…