News Addaa WhatsApp Group Join करें

आत्महत्या का खेल, हत्या का सच: कुशीनगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 16, 2025  |  4:49 PM

420 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आत्महत्या का खेल, हत्या का सच: कुशीनगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर । कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत अब्दुल हमीद नगर स्थित संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला के छात्रावास में किशोर की मौत को आत्महत्या बताने की कोशिश आखिरकार पुलिस जांच में झूठ साबित हुई। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का राजफाश करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चले कि दिनांक 11/12 सितम्बर की रात छात्रावास में एक किशोर मृत पाया गया था। शव को फांसी पर लटका दिखाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। पोस्टमार्टम और पुलिस की गहन जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। इस पर थाना कोतवाली हाटा में मु0अ0सं0 513/2025 दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एएसपी निवेश कटियार और क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया।जिसमे आज 16 सितम्बर को थाना कोतवाली हाटा, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने वारदात का खुलासा कर घटना में शामिल चार अभियुक्तों को दबोच लिया गया है। मुख्य आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य प्रभुनाथ पाण्डेय ने कबूल किया कि उसने किशोर के साथ अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध और शिकायत की धमकी से घबराकर उसने गला दबाकर किशोर की हत्या कर दी। बाद में शव को सीढ़ी के पास धोती से फांसी पर लटका दिया ताकि आत्महत्या लगे। इस पूरी साजिश में वर्तमान प्रधानाचार्य अवधेश द्विवेदी और प्रभुनाथ के दोनों बेटे शिवनाथ व रामनाथ भी शामिल थे।पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त धोती,दो मोबाइल फोन भी बरामद किया हैं।

इस बड़ी सफलता में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, प्रभारी स्वाट आशुतोष सिंह, प्रभारी सर्विलांस शरद भारती, उप निरीक्षक रुपेन्द्र पाल सिंह, उप निरीक्षक संतराज यादव, उप निरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता, महिला उप निरीक्षक विनीता वर्मा व हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह समेत पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस का यह खुलासा शिक्षा के मंदिर में छिपे अंधेरे चेहरे को सामने लाता है, जिसने मासूम की जान ले ली और उसे आत्महत्या दिखाने की शर्मनाक कोशिश की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking