News Addaa WhatsApp Group

महिलाओं से छींटाकशी करने वालों पर होगी कार्रवाई: रवि कुमार राय

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Oct 8, 2024  |  4:02 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महिलाओं से छींटाकशी करने वालों पर होगी कार्रवाई: रवि कुमार राय

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के मंगलपुर में स्थित रामदेव मिश्र इंटर कालेज में मिशन शक्ति फे़ज 5 एवं एंटी रोमियो टीम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

जिसमें बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बालिका सुरक्षा संबंधित योजनाओं एवं उनके विधिक अधिकार कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं और स्कूली छात्राओं के साथ हो रहे अत्याचारों के मामलों को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजन करने के लिए निर्देश दिए हैं। महिलाओं को बिना डरे अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचाने का संदेश दिया गया है। महिला बेझिझक अपनी बातें पुलिस से कह सकतीं हैं। महिलाओं एवं छात्राओं से छिटाकशी करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी कार्यवाही के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने साइबर अपराधों के वर्तमान तरीकों पर भी जागरूकता प्रदान की और महिलाओं को बताया कि यदि कोई व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार हो जाए, तो इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1930, 112, 1090, 1098, 1076, 102,108 पर तत्काल दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर महिला कांस्टेबल निधि त्रिपाठी प्राची सहित विद्यालय की छात्राएं आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking