News Addaa WhatsApp Group Join करें

आदर्श नगर पंचायत रामकोला पूरे प्रदेश में बनेगा विकास का माडल-चेयरमैन

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 23, 2023  |  6:36 PM

203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आदर्श नगर पंचायत रामकोला पूरे प्रदेश में बनेगा विकास का माडल-चेयरमैन

रामकोला/कुशीनगर। विस्तारीकरण के बाद यूपी के सबसे बड़े नगर पंचायत , आदर्श नगर पंचायत रामकोला की नव निर्वाचित चेयरमैन सुनीता देवी ने हमारे संवाददाता रामबिहारी राव से नगर के विकास के मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ चेयरमैन के पद के लायक समझा और जिस उम्मीद को ध्यान में रखकर मुझे अपना बहुमूल्य वोट दिया है,उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूँगी। 

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

उसने कहा कि सरकारी योजनाओं के जरिये अपने नगर क्षेत्र व लोगों का सर्वांगीण विकास करना ही मेरी प्रथम प्राथमिकता है। नगर क्षेत्र की जनता ने मुझे एक सेवक के रूप में सेवा करने का जो अवसर प्रदान किया है, मैं दिन-रात एक कर यही प्रयास करूँगी कि किस तरह आप के विश्वास पर खरा उतरूं।

आर्थिक उपलब्धता के अनुसार नगर का चहुँमुखी विकास करना मेरा लक्ष्य है।जो नये गांव नगर पंचायत में शामिल हुए है उसको नगर पंचायत का रूप में देने में ज्यादा से ज्यादा धन की आवश्यकता पड़ेगी,इसके लिए प्रदेश सरकार से प्रयास जारी रहेगा और यह भी प्रयास रहेगा कि नगर क्षेत्र के अन्तर्गत आबादी वाले इलाके में बरसात के पानी के निकासी का समुचित प्रबंधक हो, जल जमाव न हो,सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाय, नगर में अपराध रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लग जाय सहित आदि के साथ ही नगर के विकास में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए निरन्तर प्रयास जारी रहेगा। रामकोला नगर पंचायत पूरे प्रदेश में विकास का एक नजीर बनेगा।

चेयरमैन ने सभी नगरवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मेरा हमेशा यही प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक समय जन सेवा में व्यतीत करूं।इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, डा0 अरूण कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी आदि मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking