News Addaa WhatsApp Group Join करें

अपर आयुक्त गोरखपुर ने किया कसया तहसील का निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 28, 2021  |  6:35 PM

1,569 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अपर आयुक्त गोरखपुर ने किया कसया तहसील का निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। गोरखपुर के अपर आयुक्त विंध्यवासिनी राय ने कसया तहसील का निरीक्षण मंगलवार को किया । न्यायिक कार्यो सहित अभिलेखों को भी देखा ।जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

कसया तहसील पर पहुंचने के बाद अपर आयुक्त तहसीलदार कार्यालय में बैठकर तहसील के जिम्मेदारों से बात की और उनसे तमाम बातों की जानकारी लिया। उसके बाद तहसील दिवस का रजिस्टर, आईजीआरएस निस्तारण, सार्वजनिक पट्टा के जमीन का अभिलेख, वादों के निस्तारण के साथ-साथ न्यायिक कार्यो का भी अवलोकन किया। आवश्यक निर्देश देते हुए उन्होंने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने तहसील में लंबित मुकदमों की फाइलों का निरीक्षण करते हुए तहसील क्षेत्र के सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व बेदखल करने, राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह को निर्देश दिया कि बार और बेंच में तालमेल बनाकर जल्द से जल्द न्यायिक कार्यों का निस्तारण करें।

अपर आयुक्त ने नजारत, तहसीलदार व एसडीएम न्यायालय, कम्प्यूटर कक्ष, रजिस्टार कानूनगो, सहित तहसील के समस्त अभिलेखों और राजस्व सम्बंधित सभी जानकारिया हासिल की l इस दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त कानूनगो, लेखपाल और राजस्वकर्मी मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking