कुशीनगर । कल बुधवार को कसया थाना क्षेत्र में हुई ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट की सूचना पर गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार गोरखपुर,जोन गोरखपुर द्वारा घटना स्थल की स्थलीय निरीक्षण करते हुए,घटना की खुलाशे के लिये मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
जानकारी रहे की बुधवार को थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत ग्राहक सेवा केन्द्र पर हुई लूट के घटनास्थल का निरीक्षण गुरुवार को एडीजी ज़ोन गोरखपुर द्वारा किया गया। तथा पीड़ित से लूट के सम्बंध में गहनता से जानकारी हासिल की गयी।अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा घटित घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटी गयी सम्पत्ति की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा, प्रभारी थाना कसया एवं प्रभारी स्वाट व सर्विलांस आदि टीमें उपस्थित रहीं।
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…
हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…