News Addaa WhatsApp Group Join करें

वैवाहिक वर्षगांठ पर अधिवक्ता ने पत्नी संग किया पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 27, 2022  |  7:55 AM

1,256 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वैवाहिक वर्षगांठ पर अधिवक्ता ने पत्नी संग किया पौधरोपण

कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत अधिवक्ता जलज सिंह ने 25 वें वैवाहिक वर्षगाँठ पर पत्नी रिंकू सिंह के साथ वार्ड नं. 4 अम्बेडकर नगर, सपहा रोड कसया स्थित अपने आवासीय परिसर में आम का पौधारोपण किया । अधिवक्ता श्री सिंह ने पर्यावरण एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान मे रखते हुए अपने आवासीय परिसर मे विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाया हैं और उनकी देख -भाल पति -पत्नी बड़े ही जिम्मेदारी के साथ निरंतर सेवा कर हरा -भरा रखे हुए हैं l पौधरोपण के दौरान श्री सिंह ने कहा कि पौधे भी हमारे संतान की तरह हैं जो हमें खूबसूरती देने के साथ -साथ बड़े होकर फल और छाव तो देते ही हैं साथ ही हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं तथा पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं l सभी को अपने जीवन चक्र को स्वास्थ्य रखने के लिये पौधे लगाना चाहिए l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस अवसर पर दीवानी न्यायालय कसया के बार अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, उपाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव, महामंत्री संजय सिंह बघेल, वृद्धि कश्यप, अभिषेक श्रीवास्तव, नयी दिशा संस्थान के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking