News Addaa WhatsApp Group

आखिर खड्डा थाना पर तैनात आरक्षी राहुल ने क्या कर दिया की हो गयी चर्चा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 19, 2022  |  2:52 PM

1,728 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आखिर खड्डा थाना पर तैनात आरक्षी राहुल ने क्या कर दिया की हो गयी चर्चा

कुशीनगर। जब कोई किसी भूखे -प्यासे,भटके ब्यक्ति का सहारा बनता है, तो चर्चाएं आम होने लगती है। औऱ यह कार्य अगर कोई खाकी धारी कर देता है तो अवाम की निगाहें पर वह रियल हीरो बन जाता है। लोग आश्चर्य करते हुए भी तारीफ करने से बाज नही आते है। जिले की अपने मुखिया के निर्देशों पर आज खरा उतरते हुए इस जनपद के खड्डा थाना पर तैनात आरक्षी राहुल ने आज एक सप्ताह से भूखे -प्यासे राह भटके मंद बुद्धि युवक का सहारा बन कुशीनगर में खाकी,वर्दी की आम लोगो से तारीफ कराई है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

हुआ यह की रविवार को अपने ब्यक्तिगत कार्यो से खड्डा थाना पर कार्यरत आरक्षी राहुल पाण्डेय खड्डा रेलबे स्टेशन के तरफ गये हुये थे। वह अपना काम निपटा कर वापस आ रहे थे कि खड्डा रेलबे स्टेशन के बाहर एक युवक इधर-उधर भटकते हुये बिलख-बिलख रो रहा था, जिसे कुछ बुजुर्ग महिलाएं, पुरूष कुछ समझ बुझा रहे थे, सिपाही राहुल नज़दीक जाकर जानकारियां इकठा करने की कोशिश किया,तब ज्ञात हुआ की उक्त युवक चार दिनों से भूखे -प्यासे विचरण कर रहा है। राहुल ने जब उक्त युवक को खाना खिलाने की कोशिश किया तो वह भोजन करने को तैयार नही हो रहा था। काफी कुरेदने के बात उक्त युवक ने बताया की उसका नाम महबूब पुत्र जलालुद्दीन निवासी बढ़िया जनपद हुगली कोलकाता का निवासी है। अपने घर से नाराज होकर निकला है। उसके पास भोजन व किराया का पैसा नही है। वह भटक गया है। उसे उसकी माँ की बहुत याद आ रही है, घर जाना चाहता है। सिपाही राहुल ने उसे काफी समझाया -बुझाया फिर भोजन कराया,उसे उसके गंतब्य तक का किराया की बंदोबस्त कर उसके माँ के पास भेजा। यह सब सेवा एक पुलिस वाले को देखकर वहाँ उपस्थिति लोगों ने सिपाही राहुल पाण्डेय की साधुबाद देने से अपने को रोक नही पाये।

सिपाही राहुल पाण्डेय ने बताया कि उक्त युवक कुछ मंद बुद्धि का लग रहा था,अपने घर से नाराज था,नाराज में ही घर से निकल गया था,। लेकिन मैंने मानव सेवा की धर्म का निर्वहन किया है।

बहरहाल हम सबको अपनी नजरिया- सोच को भी बदलना होगा,पुलिस हमेशा आलोचना का ही कार्य नही करती। कभी कुछ ऐसा कर गुजरती है जो उसकी सभी आलोचनाओं पर भारी पड़ जाता है,आइए हम बदले!आप भी बदलिए।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking