News Addaa WhatsApp Group

सात फेरों के बाद छत से कूदकर भागी दुल्हन, पुलिस ने पकड़ा तो खुली पोल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 30, 2021  |  3:29 PM

1,518 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सात फेरों के बाद छत से कूदकर भागी दुल्हन, पुलिस ने पकड़ा तो खुली पोल

 भिंड जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गोरमी इलाके में एक दुल्हन शादी वाली रात ही अपनी ससुराल की छत कूदकर भाग निकली है। दूल्हे ने उससे शादी करने के लिए 90 हजार रुपये दिए थे। दुल्हन के भागने की खबर से आधी रात को घर में हड़कंप मच गया था। गनीमत यह रही कि गश्त कर रहे पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया। जब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस के नीचे जमीन खिसक गई। वह एक लुटेरी दुल्हन निकली जिसने पैसे लेकर शादी की थी। 

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

ठगी के शिकार दूल्हे ने गोरमी थाने में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। गोरमी थाना पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। जानकारी के अनुसार गोरमी इलाके में रहने वाले दिव्यांग सोनू जैन की शादी नहीं हुई थी। सोनू जैन के परिचित ग्वालियर निवासी उदल खटीक ने सोनू जैन को बताया कि वह उसकी शादी कर देगा लेकिन इसके बदले में उसे एक लाख रुपये देने होंगे।

90 हजार में तय हुआ सौदा
सोनू जैन ने 90 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया। मंगलवार को उदल खटीक अनीता रत्नाकर नाम की एक महिला को लेकर गोरमी पहुंच गया। अनीता रत्नाकर के साथ अरुण खटीक और जितेंद्र रत्नाकर को भी लेकर ऊदल खटीक गोरमी पहुंचा। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी उदल खटीक के साथ था। यहां सोनू जैन की शादी अनीता के साथ घर में ही परिवार के लोगों के सामने संपन्न करवाई गई। मंगलसूत्र पहनाया गया मांग भरी गई। सोनू के घर वालों ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए।

साथ आए लोग बाहर सोने चले गए
अनीता के साथ आए जितेंद्र रत्नाकर, जिसे अनीता ने अपना भाई बताया था और अरुण खटीक दोनों कमरे के बाहर सोने चले गए। वहीं, रातो रात के समय दुल्हन ने कुछ तबीयत खराब होने का बहाना किया और छत के रास्ते से पीछे कूदकर भाग गई, आधी रात के वक्त जब घर वालों की नींद खुली तो उन्होंने बहू की तलाश शुरू कर दी लेकिन बहू कहीं नजर नहीं आई। गश्त कर रही पुलिस ने महिला को टोका तो पूरा मामला निकलकर सामने आ गया। 

पुलिस ने इस मामले में महिला सहित दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुल्हन को हिरासत में ले लिया है। ठगी के शिकार सोनू जैन ने गोरमी थाने में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। गोरमी थाना पुलिस ने इनमें से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

सोनू जैन की शिकायत पर पुलिस ने  उदल, जीतेंद्र, अरुण और अनीता समेत एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर: कांग्रेस पर जमकर गरजे सीएम मोहन यादव, बोले भाजपा ही कीचड़ में कमल खिलाती है
कुशीनगर: कांग्रेस पर जमकर गरजे सीएम मोहन यादव, बोले भाजपा ही कीचड़ में कमल खिलाती है

एक जून को चक्र सुदर्शन रुपी अंगुली का इस्तेमाल कर विरोधियों का सफाया करना…

मध्यप्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 और मिराज क्रैश हुए
मध्यप्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 और मिराज क्रैश हुए

मध्य प्रदेश में बड़ी हवाई दुर्घटना हुई है। लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000…

कुशीनगर: साहिर लुधियानवी सम्मान से नवाजे गए डॉ इम्तियाज समर
कुशीनगर: साहिर लुधियानवी सम्मान से नवाजे गए डॉ इम्तियाज समर

साहिर लुधियानवी के शताब्दी जन्मदिवस पर प्रयागराज में आयोजित रहा सम्मान समारोह हाटा/कुशीनगर (न्यूज…

दैनिक भास्कर के विभिन्न ठिकानों पर पड़ा इनकम टैक्स का छापा, आयकर चोरी का है मामला!
दैनिक भास्कर के विभिन्न ठिकानों पर पड़ा इनकम टैक्स का छापा, आयकर चोरी का है मामला!

देश के नामी मीडिया समूह दैनिक भास्कर के कई ठिकानों पर इन्कम टैक्स का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking