पडरौना/कुशीनगर। आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी थानों पर समाधान दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में शनिवार को पडरौना कोतवाली थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने मामलों को गंभीरता से निस्तारित न करने पर कोतवाली पुलिस और सदर तहसील क्षेत्र से जुड़े लेखपालों को कड़ी फटकार लगाई।
समाधान दिवस पर जमा भीड़ देख एसडीएम भड़क गए और कहा कि मेला लगाने के लिए समाधान दिवस का आयोजन नहीं होता। जो भी वाद आते हैं, उनकी 15 दिन में जांच कर ली जाए,और उनके समाधान का प्रयास किया जाए। अगर इसके बाद भी मामले का निस्तारण नहीं होता है तो अगले समाधान दिवस पर दोनो पक्षों को बुलाएं। समाधान दिवस के नियम के बारे में पूछने पर जब कोई पुलिसकर्मी नहीं बता सका तो उन्होंने समाधान दिवस का जीओ पढ़ने को बोल दिया।
इस दौरान कोतवाली पडरौना में जमीन पर अवैध कब्जे,भूमि की नापी,पैसे का लेनदेन समेत नदियों की सफाई के मामले में कई लोगों ने अपनी अपनी अलग अलग मामलों को लेकर अर्जी दर्ज कराएं। इसके बाद एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने तत्काल संबंधित मामले से जुड़े बीट के सिपाही और राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में बारी बारी से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह के तरफ से किए जा रहे हैं एलाउंस के बाद फरियादियों के मामले का निस्तारण होता चला गया। उधर एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने बताया कि अन्य मामले जो जिनका निस्तारण नहीं हुआ है,उनके संबंधित विभाग को दे दिया गया है,दो-तीन दिन के भीतर से फरियादियों के प्रार्थना पत्र में मोबाइल नंबर से संपर्क कर हर हाल में उनके मामले को निस्तारण कर दिया जाएगा। इस दौरान सदर तहसील से जुड़े राजस्व कानूनगो से राजेश कुमार, लेखपाल,संदीप कुमार सिंह राजकुमार,कोमल देवी,मैनेजर कुशवाहा,नगर से जुड़े लेखपाल योगेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…