News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना एसडीएम के तेवर के बाद समाधान दिवस आएं फरियादियों का दर्जनों मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 8, 2023  |  7:25 PM

577 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना एसडीएम के तेवर के बाद समाधान दिवस आएं फरियादियों का दर्जनों मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण WhatsApp
Responsive image
  • शनिवार को कोतवाली पडरौना परिसर में आयोजित हुआ था समाधान दिवस,100 से अधिक फरियादियों की लग गई थी भीड़

पडरौना/कुशीनगर। आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी थानों पर समाधान दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में शनिवार को पडरौना कोतवाली थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने मामलों को गंभीरता से निस्तारित न करने पर कोतवाली पुलिस और सदर तहसील क्षेत्र से जुड़े लेखपालों को कड़ी फटकार लगाई।

समाधान दिवस पर जमा भीड़ देख एसडीएम भड़क गए और कहा कि मेला लगाने के लिए समाधान दिवस का आयोजन नहीं होता। जो भी वाद आते हैं, उनकी 15 दिन में जांच कर ली जाए,और उनके समाधान का प्रयास किया जाए। अगर इसके बाद भी मामले का निस्तारण नहीं होता है तो अगले समाधान दिवस पर दोनो पक्षों को बुलाएं। समाधान दिवस के नियम के बारे में पूछने पर जब कोई पुलिसकर्मी नहीं बता सका तो उन्होंने समाधान दिवस का जीओ पढ़ने को बोल दिया।

इस दौरान कोतवाली पडरौना में जमीन पर अवैध कब्जे,भूमि की नापी,पैसे का लेनदेन समेत नदियों की सफाई के मामले में कई लोगों ने अपनी अपनी अलग अलग मामलों को लेकर अर्जी दर्ज कराएं। इसके बाद एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने तत्काल संबंधित मामले से जुड़े बीट के सिपाही और राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में बारी बारी से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह के तरफ से किए जा रहे हैं एलाउंस के बाद फरियादियों के मामले का निस्तारण होता चला गया। उधर एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने बताया कि अन्य मामले जो जिनका निस्तारण नहीं हुआ है,उनके संबंधित विभाग को दे दिया गया है,दो-तीन दिन के भीतर से फरियादियों के प्रार्थना पत्र में मोबाइल नंबर से संपर्क कर हर हाल में उनके मामले को निस्तारण कर दिया जाएगा। इस दौरान सदर तहसील से जुड़े राजस्व कानूनगो से राजेश कुमार, लेखपाल,संदीप कुमार सिंह राजकुमार,कोमल देवी,मैनेजर कुशवाहा,नगर से जुड़े लेखपाल योगेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking