News Addaa WhatsApp Group Join करें

डॉक्टर अर्चना की आत्महत्या के बाद कुशीनगर के डॉक्टरों में आक्रोश व्याप्त

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 1, 2022  |  10:01 AM

1,177 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डॉक्टर अर्चना की आत्महत्या के बाद कुशीनगर के डॉक्टरों में आक्रोश व्याप्त
  • घटना के बाद गुस्से में साथी डॉक्टर
  • घटना की निष्पक्ष व गहनता से जांच होनी चाहिए-डॉ योगेश्वर मद्धेशिया

कसया/कुशीनगर। राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट कस्बे में एक महिला डॉक्टर ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर के खिलाफ सोमवार को उसके प्राइवेट अस्पताल में एक गर्भवती की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि संभवत: 42 वर्षीय डॉक्टर अर्चना शर्मा ने मामला दर्ज होने के बाद ‘दहशत’ में यह कदम उठाया।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

दूसरी ओर डॉक्टर अर्चना की आत्महत्या के बाद सभी डॉक्टर विरोध में उतर आए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कुशीनगर की बैठक बृहस्पतिवार की देर शाम वरिष्ठ चिकित्सक ज्ञान प्रकाश राय की अगुवाई में कसया नगर स्थित उनके आवास पर आयोजित हुई। जिसमें राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट कस्बे में प्रताड़ित होकर महिला चिकित्सक की आत्महत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई।

आईएमए के चिकित्सकों का आरोप है कि चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई से पूर्व हुई घटना की गहनता से जांच होनी चाहिए।जिसमें चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भी होने चाहिए। इन लोगों का कहना है अस्पताल में किसी मरीज की मौत होने के बाद चिकित्सक व अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और उनसे कोई दुर्व्यवहार न कर पाए,इसकी सुनिश्चितता भी होनी चाहिए। बैठक में कहा गया कि राजस्थान के दौसा जिले में महिला मरीज की मौत होने बाद अस्पताल और महिला चिकित्सक के खिलाफ बिना जांच ही पुलिस की तरफ से हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना न्यायसंगत नहीं है,डॉक्टरों ने भी आत्महत्या के लिए ‘कथित तौर पर उकसाने वाले दोषियों’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता डा.ज्ञान प्रकाश राय, संचालन सचिव आईएमए डा. योगेश्वर मद्धेशिया ने किया

इस मौके पर डा.अनिल,डॉ पवन कुमार खरवार डॉक्टर विवेक सिंह डॉक्टर अत्तास हुसैन,डॉक्टर आरएस यादव,डॉक्टर एमएच खान,डॉक्टर बीएन तिवारी,डॉक्टर संजय पटेल डॉक्टर केपी, डॉ अजय कुमार,डॉक्टर दिव्या शुक्ला,डॉक्टर अभिषेक डॉक्टर विकास,डॉक्टर रवि,डॉक्टर पीएन,डॉक्टर रामायण,डॉक्टर रवि जायसवाल,डॉक्टर बीएन सिंह, डॉक्टर रामायण समेत डॉक्टर मौजूद रहे।।

सुसाइड नोट में लिखा- डॉक्टरों को प्रताड़ित करना बंद करो: दौसा जिले के लालसोट में लेडी डॉक्टर अर्चना शर्मा सुसाइड केस में सुसाइड नोट भी सामने आया है. इस सुसाइड नोट में घटना से पहले डॉक्टर अर्चना शर्मा ने लिखा, ‘मैंने कोई गलती नहीं की है, किसी को नहीं मारा, पीपीएच एक कॉम्प्लिकेशन है, इसके लिए डॉक्टरों को प्रताड़ित करना बंद करो.’

सुसाइड नोट के अंत में उन्होंने लिखा प्लीज मेरे बच्चे को मां की कमी महसूस नहीं होने देना. सुसाइड नोट लिखने के बाद डॉ. अर्चना शर्मा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. जैसे ही पुलिस को डॉक्टर के सुसाइड की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर के शव को उसके घर से बरामद किया.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking