News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर सहित 13 जनपदों की अग्निवीर भर्ती रैली 16 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक डोगरा रेजिमेंट सेंटर अयोध्या में होंगी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 9, 2022  |  12:32 PM

636 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर सहित 13 जनपदों की अग्निवीर भर्ती रैली 16 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक डोगरा रेजिमेंट सेंटर अयोध्या में होंगी

कुशीनगर।अग्निवीर भर्ती के लिए किसी दलाल के झासे में ना आये। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कम्प्यूटराइज्ड तथा फूलप्रूफ है। उक्त जानकारी कर्नल जे.एस. स्वाने, निदेशक सैनिक भर्ती ने दी है। उन्होने बताया है कि अभ्यर्थी अपने सभी अभिलेख भर्ती रैली में लेकर आयेंगे।

उल्लेखनीय है कि कुशीनगर सहित 13 जनपदों की अग्निवीर भर्ती रैली 16 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक डोगरा रेजिमेंट सेंटर परिसर अयोध्या में सम्पन्न होंगी। उन्होने बताया कि भर्ती रैली में मूल ईआईडी स्लिप लाना अनिवार्य है। इसके बिना उन्हें रैली में प्रवेश नही दिया जायेंगा। रैली में मोबाइल का प्रयोग मना है। अभ्यर्थी आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल लेकर आयेंगे लेकिन उसे स्वीचआफ रखेंगे। जॉच के दौरान अभिलेखों में त्रुटि पाये जाने या जन्मतिथि से छेडछाड़ करने पर अभ्यर्थी को निकाल दिया जायेगा।

उन्होने बताया कि सभी अभ्यर्थी कोविड-19 डबल वैक्शीनेशन प्रमाण पत्र लेकर आयेंगे। सभी अभ्यर्थियों को अयोध्या में डोगरा रेजीमेंटल सेण्टर में स्थित रैली ग्राउण्ड में नाकापोस्ट गेट से प्रवेश दिया जायेंगा। आठवी पास अभ्यर्थी आठवी पास का मार्कशीट तथा टीसी जिला शिक्षा अधिकारी से काउण्टरसाइन कराकर लायें।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking