News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: आपसी सद्भाव भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार- डीएम

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Oct 26, 2024  |  5:13 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: आपसी सद्भाव भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार- डीएम
  • सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस: एसपी

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। थाना अहिरौली बाजार परिसर में डीएम एसपी के अध्यक्षता में पीस कमेटी के सदस्यों धर्मगुरुओं, आयोजकों, प्रतिष्ठित/सम्भ्रान्त व्यक्तियों, मूर्तिकारों व डीजे संचालको के साथ गोष्ठी की गई । जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी त्योहारों धनतेरस,दीपावली, छठपूजा आदि के दृष्टिगत जनपद के धर्मगुरुओं, आयोजक प्रतिष्ठित/सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने विगत त्यौहारों के अवसर पर घटित साम्प्रदायिक घटनाओं व डायल 112 के माध्यम से प्राप्त साम्प्रदायिक सूचनाओं पर चर्चा करते हुए समस्त धर्म गुरुओं आयोजकों एवं जनपद के सभी आमजनों से शान्तिपूर्ण एवं भाई-चारे के साथ रहते हुए त्यौहार को शांति पूर्वक मनाते हुए और लोगों को जागरुक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के भ्रामक संदेश प्रसारित न करें और भ्रामक संदेश प्राप्त होने पर तुरन्त स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

जिले की सोशल मीडिया सेल बारीकी से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर जनपदीय पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।साथ ही साथ मूर्तिकारों व डीजे संचालको के साथ भी गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने मूर्तिकारों को उनके मूर्ति निर्माण स्थलों पर लाईजिनिंग में लगे पुलिसकर्मियों व नोडल अधिकारी का मोबाईल नंबर नोट कराया गया ताकि जो मूर्तियां स्थापित होने के लिये प्रस्थान करें उनके साथ पुलिस कर्मी मौजूद रहें।इसी क्रम में डी.जे. संचालको से अपील की गयी कि शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरुप ही डी.जे का संचालन करें।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार उपनिरीक्षक संजय कुमार जुगेश आनन्द अमीन अहमद अतुल कुमार बिन्द कांस्टेबल रामसजीवन सहित अन्य सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking