अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अहिरौली बगरादेऊर मार्ग पर बाइक की ठोकर से 9 वर्षीय
बालक घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार अभय शर्मा पुत्र अमरनाथ शर्मा उम्र 9 वर्ष निवासी मुडेरा थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर रविवार को अपने बाबा के साथ साइकिल लेकर खेत में गया था।
उधर से साइकिल पर सवार होकर जैसे ही वह साइकिल कुछ दूर बढा तभी थाना क्षेत्र के ग्राम बैरिया निवासी बाइक चालक मोनू पुत्र राजू अपनी बाइक पर सवार होकर आ रहा था और उसकी बाइक अनियंत्रित होने से साइकिल में ठोकर लग गई जिसमें अभय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।बाइक चालक मोनू भी सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा कर गिर गया और उसे भी चोटे लगी। घटना की जानकारी पर अभय शर्मा के परिजन मौके पर पहुचे।और उसके इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए।
जहां उसका इलाज चल रहा है घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल बाइक चालक मोनू को भी निजी साधन से इलाज के लिए भेजवाया।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…