अहिरौली बाजार/ कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर जगदीशपुर गांव की समीप एक बाईक सवार की बिजली पोल से टकाराने पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार अभय चौहान पुत्र अमेरिका चौहान उम्र लगभग 16 वर्ष निवासी अवरही कृतपुरा थाना कप्तानगंज जो सोमवार सुबह लगभग 5:00 बजे घर से किसी कम से पिपराइच की तरफ जा रहा था जैसे ही जगदीशपुर गांव के पास उक्त स्थान पर पहुंचा था की उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई और अभय चौहान बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर उसकी मृत्यु हो गई।
तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…