अहिरौली बाजार/कुशीनगर । अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजडीहा में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मली जानकारी के अनुसार रोशनी पत्नी राजकुमार सिंह निवासी मुजडीहा थाना अहिरौली बाजार की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोशनी के परिजनों ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी उसे इलाज के लिए गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार भोर में मौत हो गई।रोशनी के मौत की खबर सुनने के बाद उसके मायके पक्ष के लोगों ने संदेह जताया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…