News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: सुनसान घर की रेकी कर चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Dec 5, 2024  |  5:25 PM

227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: सुनसान घर की रेकी कर चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश WhatsApp
Responsive image
  • अहिरौली पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शातिर चोरी गैंग किया पर्दाफाश
  • चोरी के स्कूटी, आभूषण नगदी समेत घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने गुरुवार को चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए चार अंन्तर्राज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

प्राप्त सूचना के मुताबिक विगत दिनों थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया है।मुकदमा अपराध संख्या 445/2024 धारा 331(4),305(ए) भारतीय न्याय सहिंता मुकदमा अपराध संख्या 451/2024 धारा 331(4),305(ए) भारतीय न्याय सहिंता में अभियोग पंजीकृत कर घटना की अनावरण हेतु टीमें लगायी गयी थी।

जिसके क्रम मे गुरुवार को थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम चोरी का खुलासा करते हुए 4 शातिर चोर 1.संदीप सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी मुण्डेरा बाबू थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 2. रवि कुमार पुत्र रामरक्षा निवासी सेमरा नंबर 2 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 3.ओमकार गुप्ता पुत्र रामअचल गुप्ता निवासी जंगल मोहम्मद बरवा थाना गलरिहा जनपद गोरखपुर 4. मनिष सिंह पुत्र स्व: रामरती सिंह ग्राम भटहट थाना गुलहरिया जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी/नकबजनी के भिन्न भिन्न मुकदमों से सम्बन्धित माल चोरी गये एक अदद स्कूटी, 2 जोड़ी पायल सफेद धातु व 8 अदद अंगूठी सफेद धातु व 6 अदद अंगुठी पीली धातु व 1 अदद लाकेट पीली धातु व चोरी गये 4870 रूपए नगद तथा चोरी किये गये स्कूटी का इंजन एवं पार्ट्स तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद यमहा मोटर साईकिल 3 अदद मोवाइल की बरामदगी की।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2),317(4),319(2),350(2),336(3) भारतीय न्याय सहिंता की बढोत्तरी करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

अपराध करने का तरीका

अभियुक्त संदीप सिंह व अभियुक्त रवि कुमार का एक लम्बा अन्तर्राज्यीय चोरी का आपराधिक इतिहास है।अभियुक्त संदीप सिंह की व रवि कुमार से मुलाकात गोरखपुर जेल में हुई थी।जेल से छूटने के पश्चात् आपस में गैंग बनाकर अन्य लोगो को शामिल कर आस पास के जनपदों में नकबजनी व वाहन चोरी जैसे अपराध कारित करते रहते हैं। अभियुक्त संदीप सिंह थाना अहिरौली बाजार का रहने वाला है।जो थाना क्षेत्र की भौगोलिक दशा की जानकारी रखता है। इसी का लाभ लेकर अपने साथियों के साथ मिल सुनसान घर की रेकी कर लक्ष्य बनाकर चोरी करते है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक जुगेश कुमार आनन्द प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शुभम कुमार भार्गव, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव,देवेन्द्र कुमार यादव,धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking