अहिरौली बाजार/कुशीनगर । अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मगडीहा के समीप स्थित गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर बुधवार को एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।उधर से गुजर रहे ग्रामीणो ने देखकर शोर मचाना शुरू किया और यह खबर बड़ी तेजी से आसपास के गांव में फैली और लोगों के भीड़ जुट गई। इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर स्थानीय थाने से उपनिरीक्षक राहुल राय, हेड कांस्टेबल राधे राव कांस्टेबल दिनेश पांडेय सोनू चौहान मौके पर पहुंचे तथा मृतक का शिनाख्त करने का प्रयास में जुट गए। मृतक व्यक्ति की पहचान रामप्रवेश पटेल पुत्र रामलक्षन पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम होलिया परतावल थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर के रूप में हुई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…