News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: हाथों में तिरंगा लेकर निकला बारावफात का जुलूस,दिखा गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Sep 16, 2024  |  5:54 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: हाथों में तिरंगा लेकर निकला बारावफात का जुलूस,दिखा गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर । सोमवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र ईद मिलाद उन नबी के मौके पर जुलूस निकाला गया। जुलूस में अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।इस जुलूस में युवा हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए दिखे।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

जश्न-ए-ईद मिलाद उन नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर पैगम्बर हजरत मौहम्मद साहब की योमे पैदाइश और बफात पर बारावफात मनाई गई।मुस्लिम समाज ने इंसानियत और सोहार्दपूर्ण देश भक्ति जज्बा और हाथों तिरंगा लेकर जूलूस निकाला जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग सहित युवक साथ चल रहे थे जुलूस जगदीशपुर गांव से शुरू होकर चौराहे पर संपन्न हुआ जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग अपने धर्म के पताका,झंडियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे थे। जगदीशपुर के मौलना ने तकरीर पेश की और मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस जुलूस में युवाओं का देशभक्ति का जज्बा और उत्साह देखने को मिला युवाओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर समूचे जुलूस में फहराया। देशभक्ति से ओतप्रोत नारे भी लगाए गए।

इस दौरान नसरूल्लाह,आजाद अली ,अमजद अली,असलम अली, जमशेद, परवेज आलम, डॉ.वसीम रिजवी,हसरत अली,कलीम आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking