अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सोनबरसा मेन रोड पर बैंक से पैसा निकालकर आ रही महिला से छिनैती का मामला प्रकाश में आया है.
प्राप्त सूचना के मुताबिक हाटा कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम नाउमुंडा निवासी सहिबुन निशा पत्नी अलाउद्दीन बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक महुआरी शाखा से चालीस हजार रुपए निकालकर अपने मायका अहिरौली बाजार थाना अंतर्गत ग्राम सोनबरसा अपने पिता इंतजा अहमद को देने के लिए हाटा से टेंपो पकड़कर गई थी। जैसे ही वह अपने पिता के घर अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा मेन रोड पर अपने मायके दो बजे पहुंची और पर्स रख कर बैठी तभी एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उन्होंने तैयब का घर पूछा। उसके बाद उसमे से एक युवक रखे हुए पर्स को जिसमें चालीस हजार रुपए नकद, महिला का आधार कार्ड पासबुक और एंड्राइड मोबाइल था छीन कर बाइक से फरार हो गए और बड़ी तेजी के साथ भैंसही बाजार की तरफ भाग गए। इस घटना से महिला और उसके मायके वाले अवाक रह गए तथा इस घटना की सूचना अहिरौली बाजार पुलिस को दिया इसके बाद पीड़िता ने थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…