News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 19, 2026  |  5:12 PM

544 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज उपनिरीक्षक महेश मिश्रा की सक्रिय भूमिका और सूझबूझ निर्णायक साबित हुई, जिनकी अगुवाई में टीम ने तस्कर को रंगे हाथ दबोच लिया।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयनन्द यादव के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 19 अप्रैल 2026 को शाम करीब 3:18 बजे हरिहरपुर पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चौकी प्रभारी महेश मिश्रा को एक संदिग्ध मारुति आल्टो कार पर शक हुआ।
तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने टीम के साथ वाहन को रुकवाया और तलाशी ली, जिसमें कार (रजि0 नं0 BR 01 AA 9327) से 6 कार्टून अवैध देशी शराब “बंटी बबली” बरामद हुई। प्रत्येक कार्टून में 48 पाउच (200 एमएल) के हिसाब से कुल 57.6 लीटर शराब बरामद की गई, जिस पर “सेल इन यूपी” अंकित था।
इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम कुमार (35 वर्ष), पुत्र महेंद्र यादव, निवासी चंदौली, थाना बिथान, जनपद समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना तमकुहीराज में मु0अ0सं0 87/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई की खास बात यह है कि इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी महेश मिश्रा की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और टीम लीडरशिप खुलकर सामने आई। संदिग्ध वाहन की पहचान से लेकर मौके पर ही तस्कर को दबोचने तक उन्होंने पूरे ऑपरेशन को प्रभावी तरीके से संचालित किया, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।

इस कार्यवाही को अमली जामा पहनाने में उप निरीक्षक महेश मिश्रा, चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज,कांस्टेबल आशीष यादव, कांस्टेबल नीतिश कुमार सिंह शामिल रहे।

कुशीनगर पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में ऐसे अवैध धंधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking