News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: स्काउट हमें अनुशासित रहने का शिक्षा देता है- राजेन्द्र सिंह

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Feb 10, 2024  |  5:30 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: स्काउट हमें अनुशासित रहने का शिक्षा देता है- राजेन्द्र सिंह

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत बरवा बाबू में स्थित श्री कैलाश शाही इंटर कॉलेज के तत्वावधान में स्काउट गाइड का तीन दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया।शिविर के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजेन्द्र सिंह ने स्काउट गाइड शिविर का निरीक्षण कर प्रशिक्षण में मिली जानकारी ली।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह ने कहा कि स्काउट हमें दूसरों के लिए जीने की कला सिखाता है।देश के लिए सुयोग्य नागरिक बनाता है।हम आपातकाल में कैसे रहें, सीमित संसाधनों में कैसे अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें आदि की सीख मिलती है।स्काउट एवं गाइड को निस्वार्थ भाव से समाज व राष्ट्र की सेवा का कार्य करना चाहिए।आपदा और संकटग्रस्त लोगों की सहायता करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने शिष्यों और गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।शिविर में छात्राओं द्वारा स्वादिष्ट भोजन बनाया तथा आकर्षक रंगोलियां बनाई गई।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

शिविर में बच्चों को टेंट बनाना, रस्सी से पुल बनाना, गांठे बांधना, बिना बर्तन के भोजन बनाने के साथ-साथ अनेक तरह की जानकारी दी गई।इस दौरान स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षक राहुल कुमार गौड़, विद्यालय के प्रधानाध्यापक व्यास गौड़ नितेश शिव कुमार ओझा कामेश्वर उपाध्याय शिवदयाल सर आनंद कुमार ज्योति राव स्नेहा तिवारी आंचल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking