News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार : 20 वर्षीय युवक का पोखरें में मिला शव

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 15, 2025  |  2:46 PM

151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार : 20 वर्षीय युवक का पोखरें में मिला शव

 

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

अहिरौली बाजार/कुशीनगर(अमरनाथ यादव)। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के समीप स्थित एक पोखरें में एक दिन पूर्व घर से लापता एक 20 वर्षीय युवक की शव पोखरें में उतराता हुआ मिला। प्राप्त सूचना के मुताबिक अंकित प्रजापति पुत्र रामबदन प्रजापति निवासी खोठ्ठा थाना अहिरौली बाजार बीते रविवार को घर से लापता था। सोमवार की सुबह उसका शव सोनबरसा गांव के पोखरें में उतराता हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
मृतक अंकित की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मृतक के पिता पैरालिसिस के मरीज हैं। मृतक की माता लोहझार चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। वहीं इस घटना से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबें ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking