अहिरौली बाजार/ कुशीनगर(अमरनाथ यादव)। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली बाजार पर तैनात एनएमए रमेश त्रिपाठी द्वारा जहां चार टीबी रोगियों को गोद लिया गया, वहीं दस पुराने टीबी रोगियों को पोषण पोटली देकर मानसिक सम्बल प्रदान किया गया।
वैसे तो समाजसेवा में जुटे रहने वाले एनएमए श्री पहले कुष्ठ रोगियों की सेवा एवं सहायता प्रमुख भूमिका निभाते रहे, विगत वर्षों से निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की सेवा में भी जुट गए हैं। एनएमए रामनरेश त्रिपाठी ने बताया कि गोद लिए गए मरीजों को पोषण सामग्री जैसे फल, मूंगफली, सोयाबीन, गुड़,चना,आदि को पोषण पोटली इलाज चलने तक प्रति माह देना होता है। साथ ही मरीजों का मनोबल बढ़ा कर रखना है ताकि बीच में दवा बंद न करें और पूरी तरह ठीक हो सके।टीबी रोगियों को एडाप्ट करने वाले व्यक्ति को निक्षय मित्र कहते हैं। निक्षय मित्र को टीबी मरीज की स्वेच्छा से हर संभव सहायता करनी होती है। श्री त्रिपाठी द्वारा कुष्ठ रोगियों के साथ साथ टीबी रोगियों को हर संभव सहायता प्रदान कर मनोबल बढ़ाया जाता है। कार्यक्रम में डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी, डॉ बिपीन गौतम,विवेक नारायण तिवारी, केके सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय और राकेश कुमार सोनकर उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…