News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: समाजसेवी ने श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 28, 2025  |  6:48 PM

205 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: समाजसेवी ने श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

अहिरौली बाजार /कुशीनगर(अमरनाथ यादव)। कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत सेन्दुरिया विशुनपुर में स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। यह वितरण मंगलवार को छठ महापर्व के अवसर पर किया गया, जिसकी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सराहना की।समाजसेवी एवं भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी गुड्डू यादव ने बताया कि छठ महापर्व को सूर्योपासना के साथ-साथ भारतीय संस्कृति में अनुशासन, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक माना जाता है‌।मेरे द्वारा इस तरह का पुनीत कार्य चलता रहेगा धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेना नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने छठ महापर्व जैसे पावन अवसर पर लोगों की सेवा करने को सौभाग्य की बात बताया।छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी, और पूरे माहौल में भक्ति व उल्लास का संचार था। सूर्य को अर्घ्य देने के समय गूंजते जयघोषों के बीच जब कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण शुरू किया, तो सभी के चेहरों पर प्रसन्नता साफ झलक उठी।इस आयोजन ने सनातन संस्कृति में सेवा और सहयोग के महत्व का संदेश दिया। यह कार्य न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुखद अनुभव रहा, बल्कि इसने समाज में धार्मिक सौहार्द और भक्ति की भावना को भी नई ऊँचाई प्रदान की।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking