News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: सेंधमारी लगाकर आलू व्यापारी की दुकान से नगदी ले उड़े चोर

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jan 18, 2024  |  3:02 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: सेंधमारी लगाकर आलू व्यापारी की दुकान से नगदी ले उड़े चोर

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना अंतर्गत अहिरौली बाजार मेन रोड पर चौरसिया आलू प्याज के थोक विक्रेता की दुकान के पीछे से सेंधमारी कर अज्ञात चोर नगदी लेकर फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाटा पिपराइच मार्ग पर स्थित अहिरौली बाजार में मेन रोड पर गोरखपुर जनपद के पिपराईच थाना अंतर्गत करमैना गांव निवासी शिवराम कृष्ण चौरसिया पुत्र मदन चौरसिया अहिरौली बाजार मे सब्जी की दुकान चलता है जिसमें वह आलू प्याज बेचता है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

प्रतिदिन की तरह बुधवार शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया।उसी रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से सेंधमारी कर दुकान के अन्दर घुस गए और गल्ले में रखे नगदी लेकर फरार हो गए। गुरुवार को जब वह अपना दुकान खोला तो यह सब देखकर दंग रह गया। उसके बाद स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।शिवराम चौरसिया के अनुसार दुकान में रखे गल्ले का ताला तोड़कर उसमें दस हजार रुपए नगद रखा था वह चोर लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने से उपनिरीक्षक चन्दन प्रजापति कांस्टेबल अनिल यादव मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking