News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: पिकप से तस्करी कर लें जायी जा रही 4 गोवंशीय पशुओ के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Sep 29, 2024  |  6:32 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: पिकप से तस्करी कर लें जायी जा रही 4 गोवंशीय पशुओ के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने रविवार को अन्तर्राज्यीय पशु तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए पिकप वाहन से वध के लिए ले जायी जा रही 4 राशि गोवंशीय पशुओं की बरामदगी करते हुए 2 शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के तिनहवा रोड असना भलुहां गांव के समीप मुख्य सड़क के पास से एक अदद पिकप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 4 राशि गोवंशीय पशु 1 राशि गाय व 3 राशि बछड़ा व एक अदद लकड़ी का ठिहा,मोबाईल फोन आदि की बरामदगी करते हुए।मौके से 2 शातिर गौ-तस्करों 1-मुनीब उर्फ मनीष प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी पगरा बसन्तपुर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर,इरशाद साई पुत्र भोला निवासी बाजारी टोला देउरवा थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार उनके विरूध्द थाना अहिरौली बाजार पर मुकदमा अपराध संख्या 386/2024 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

*अपराध करने का तरिका-*
अभियुक्त मुनीब उर्फ मनीष प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी पगरा बसन्तपुर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर जो अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करी का अभ्यस्त अपराधी है तथा इसका एक संगठित गिरोह है जो आये दिन बिना नम्बर प्लेट के पिकप,डीसीएम पर पशुओ को लादकर वध के लिए बिहार राज्य में पशुओ का अवैध व्यापार करता है तथा उनको बेचकर अवैध रूप से धनार्जन करता है।इसके विरूद्ध जनपद के कई थानों पर गोवध व पशु क्रूरता व गैगेस्टर एक्ट में कई मुकदमें पंजीकृत है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय उपनिरीक्षक अजीत कुमार उपनिरीक्षक संजय कुमार जुगेश कुमार आनन्द कांस्टेबल अनिल कुमार यादव धर्मेन्द्र कुमार राहुल कुमार मनोज सिंह यादव सुनील कुमार देवेनन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking