News Addaa WhatsApp Group Join करें

चौकी प्रभारी बहादुरपुर के निगहेबानी में सम्पन्न हो रहा है एक तरफ आखण्ड अष्ट्याम,दूसरी तरफ मुहर्रम जुलूस का मेला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 9, 2022  |  12:46 PM

996 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चौकी प्रभारी बहादुरपुर के निगहेबानी में सम्पन्न हो रहा है एक तरफ आखण्ड अष्ट्याम,दूसरी तरफ मुहर्रम जुलूस का मेला

कुशीनगर। जनपद के आखरी छोर बिहार सीमा पर स्थित तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बहादुरपुर बाजार में पुलिस के चौकसी के बीच एक तरफ हर वर्ष होने वाला दुर्गा मंदिर परिसर में मां भगवती की पूजन और दूसरी तरफ मुहर्रम जुलूस का लगने वाला मेला पुलिस के निगाहेबानी में शांति पूर्वक माहौल में सम्पन्न हो रहा है। जहा एक तरफ दुर्गा मंदिर परिसर में अखंड अष्ट्यम्म हरे राम हरे कृष्ण हो रहा है वही दूसरे तरफ मुस्लिम भाईयों द्वारा मुहर्रम का जुलूस का हर वर्ष लगने वाला मेले में युवाओं द्वारा अपनी खेल करतब दिखा कर लोगो से शाबाशी लूटी जा रही है। जिसकी निगरानी पुलिस टीम के साथ चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह द्वारा अपने से खुद किया जा रहा है।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

यहां बताना जरूरी होगा की बहादुरपुर में हर वर्ष दुर्गा मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा और अंत में अखंड अष्ट्याम के साथ भ्ब्य भंडारा का कार्यक्रम होता चला आ रहा है। इस वर्ष मुहर्रम की त्यौहार भी इस समय में पड गया। जहा प्रति वर्ष मुहर्रम का जुलूस मेला भी लगता आ रहा है। लेकिन प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह के साथ चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह के सोच और सूझ बूझ के परिणाम से दोनो त्यौहार शांति पूर्वक माहौल में सम्पन्न होने के कगार पर है।

कार्यक्रम को शांति पूर्वक माहौल में सम्पन्न कराने के लिए चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह हमराह विरेन्द्र कुमार सिंह,अनिल यादव,विलास यादव,राकेश सिंह, उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ,आरक्षी ब्रजेश यादव के साथ पीएसी जवानों के साथ निगरानी करते रहे वही ग्रामप्रधान संतोष गुप्ता अपने सहयोग कर्ताओं के साथ आमलोगों के सेवा में जुटे दिखाई दिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking