कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद के फाजिलनगर विधानसभा के दुदही ब्लॉक के गुरवलिया निवासी अखिलेश जायसवाल को उद्योग व्यापार मंडल के तहसील मंत्री नव निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ डी एन कुशवाहा ने उनके प्रतिष्ठान पर पहुंच कर अपने कार्यकर्ताओं के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कुशवाहा ने कहा कि हम आशा करते हैं कि उद्योग व्यापार मंडल को अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ाते हुए इस संगठन को ऊंचाइयों पर ले कर जाएंगे। और व्यापारियों के हित में अच्छा कार्य करते हुए इस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। यही हमारी शुभकामनाएं हैं। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के गुरवलिया के व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, बबलू राय,श्री कृष्ण गुप्ता, गिरजेश जायसवाल, त्रिवेणी गुप्ता, बलिराम पटेल आदि लोगों ने शुभकामना दिया।
सोनू कुमार गुप्ता/न्यूज अड्डा
सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…
कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…
कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…