News Addaa WhatsApp Group Join करें

जरूरतमंदों को कम्बल भेंट करने के साथ साथ उन्हें भावनात्मक सम्बल भी दिया जा रहा – डॉ. हरिओम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 25, 2022  |  4:09 PM

505 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जरूरतमंदों को कम्बल भेंट करने के साथ साथ उन्हें भावनात्मक सम्बल भी दिया जा रहा – डॉ. हरिओम

कसया/कुशीनगर। सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा असहायों, जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु चिन्हित कर कम्बल भेंट का कार्य अनवरत चल रहा है।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

इस क्रम में संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र के नेतृत्व में कसया ब्लॉक के बटेसरा गांव में जरूरतमंदों के मध्य कम्बल भेंट किया गया। डॉ0 मिश्र ने बताया कि हमारी संस्था जरूरतमंदों के साथ है। प्रायः ऐसे व्यक्ति जब हालात का सामना नही कर पाते और उन्हें समाज से संरक्षण या भावनात्मक अपनापन नही मिलता तो ये गलत रास्ते की ओर मुड़ जाते हैं। अतः इन व्यक्तियों को सामाजिक संरक्षण व अपनापन की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों को कम्बल भेंट करने के साथ साथ उन्हें भावनात्मक सम्बल भी दिया जा रहा कि हम सभी आपके साथ हैं।

इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र मिश्र, अभिषेक श्रीवास्तव, क्षेत्र पंचायत सदस्य व्यास यादव, शिक्षक सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, पत्रकार मो. असलम व हृदयानंद शर्मा सहित जरूरतमंद व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking