News Addaa WhatsApp Group

Ambedkar’s death anniversary/खड्डा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के दलित बस्ती में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाकर बाबा साहेब को किया याद

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 6, 2021  |  5:27 PM

381 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ambedkar’s death anniversary/खड्डा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के दलित बस्ती में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाकर बाबा साहेब को किया याद

खड्डा/कुशीनगर। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के दलित बस्ती में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर बाबा साहेब को याद किया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

इस अवसर भाजपा के वरिष्ठ नेता स्थानीय निकाय के जिला संयोजक आलोक तिवारी ने कहा कि डॉ. भीमराव एक शिक्षाविद् अर्थशास्त्री के साथ-साथ एक अच्छे फिलोस्पर रहे। उन्होंने वर्ण व्यवस्था पर कार्य किया और जो वंचित लोग थे उनका अधिकार दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। बाबा साहेब विभिन्न देशों में भ्रमणशील होकर संविधान के महत्वपूर्ण तथ्यों को जुटाकर देश के लिए भारतीय संविधान का निर्माण किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.निलेश मिश्र ने कहा की आजादी के इतने वर्षों बाद भी जहां हम स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की बात करते हैं ये विभिन्न सामाजिक मुद्दें बाबा साहेब के जेहन में वर्षों पहले थी। उन्होंने मानव के सही रहन-सहन व शाकाहारी होने पर बल दिया। आधुनिक परिवेश में भी समाज में मानसिक व शारीरिक भेदभाव मौजूद है जिस पर हमें मिलकर काम करना होगा, यही डॉ. भीमराव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर विवेकानंद पाण्डेय, विजयलक्ष्मी मिश्रा, रोशनलाल भारती, दुर्गेश्वर वर्मा, राजू यादव, कैलास भारती, प्रिंस मद्धेशिया, विजय कन्नौजिया, विजय गुप्ता सहित अनेक लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का प्रण लिया।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking