News Addaa WhatsApp Group Join करें

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 बाइक बरामद, 3 शातिर चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 7, 2025  |  6:00 PM

719 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 बाइक बरामद, 3 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की कोतवाली पडरौना पुलिस और स्वाट टीम को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। संयुक्त पुलिस टीम की कार्यवाही में अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे व निशानदेही पर चोरी की कुल 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 07 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली पडरौना व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में शमशाद अंसारी उर्फ खरहा पुत्र हमीद, निवासी उर्दहा नं. 02, थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर,अशोक पासवान पुत्र महेन्द्र पासवान, निवासी बलुआ रेता, थाना नदी, जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार (हाल पता जंगल विशुनपुरा, थाना कोतवाली पडरौना, कुशीनगर),अनिल यादव पुत्र तारकेश्वर यादव, निवासी मदरहवा मूजा टोला, थाना नदी, जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पडरौना पर मु0अ0सं0 707/2025 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/341(2)/111(2) B BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो कुशीनगर जनपद के कसया, पडरौना, विशुनपुरा तथा गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के भीड़-भाड़ वाले इलाकों जैसे मॉल, बैंक, सब्जी मंडी आदि से मोटरसाइकिल चोरी करता था। चोरी की गई गाड़ियों को पहले मारकण्डेय चौराहा के पास बंधे के नीचे झाड़ियों में छिपाया जाता था, जहां गिरोह का एक सदस्य उनकी निगरानी करता था। इसके बाद इन मोटरसाइकिलों को बिहार ले जाकर बेच दिया जाता था और धनराशि आपस में बांट ली जाती थी। पकड़ा गया अभियुक्त शमशाद अंसारी का लंबा आपराधिक इतिहास है। मुख्य अभियुक्त शमशाद अंसारी के खिलाफ देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर जनपदों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट सहित दरजनों संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि बेहद खतरनाक मानी जा रही है। बरामद 11 मोटरसाइकिलों में स्प्लेंडर, सुपर स्प्लेंडर और HF डीलक्स जैसी कई गाड़ियां शामिल हैं, जिन पर विभिन्न जनपदों के पंजीकरण नंबर लगे हुए हैं।

इस सफलता को अमली जामा पहनाने में कोतवाली पडरौना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह सहित कोतवाली पडरौना व स्वाट टीम के कुल 16 पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

इस विषय में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने इस संवाददाता को बताया कि जनपद में वाहन चोरी व अन्य संगठित अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking