News Addaa WhatsApp Group Join करें

दलित छात्र इंद्र कुमार की मौत से नाराज कुशीनगर में भाजपा नेता के अगुवाई में ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 17, 2022  |  4:27 PM

869 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दलित छात्र इंद्र कुमार की मौत से नाराज कुशीनगर में भाजपा नेता के अगुवाई में ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
  • अध्यापक की पिटाई से छात्र की मौत से नाराज भाजपा नेता और ग्रामीणों ने अध्यापक को फांसी देने की किया मांग

पडरौना/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री और अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसमें राजस्थान जिले के जालोर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में एक दलित छात्र इंद्र कुमार के द्वारा मटके से पानी पीने के मामले में विद्यालय से जुड़े शिक्षक छैल सिंह के मारने पीटने से इलाज के दौरान हुई छात्र के मौत से नाराज अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों ने अध्यापक छैल सिंह को फांसी की सजा देने की मांग की।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के कटकुईया मंडल महामंत्री छोटु भारती के नेतृत्व में पचरुखिया गांव से जुड़े अनुसूचित जाति के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित हुए भाजपा नेता की अगुवाई में अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। इसके बाद अपनी मांगों का ज्ञापन नया अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

भाजपा नेता और कुटकुईया मंडल महामंत्री छोटु भारती ने कहा कि राजस्थान जिले के जालोर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 3 में पढ़ने वाला दलित छात्र इंद्र कुमार बीते दिनों स्कूल में प्यास लगने से पानी पीने के लिए विद्यालय में रखे मटके का पानी निकाल कर पी लिया था। इसके बाद विद्यालय के अध्यापक ने छात्र इंद्र कुमार को बेरहमी से पिटाई की थी जिसकी इलाज के दौरान कुछ दिन बीतने पर मौत हो गई। कटकुईया मंडल महामंत्री भाजपा श्री भारती ने अध्यापक के द्वारा किए गए इस कृत की निंदा करते हुए उक्त अध्यापक की फांसी देने की मांग की। कहां की दलितों के साथ अन्याय किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान की सरकार भाजपा सबका साथ सबका विकास का कार्य कर रही है लेकिन मैं खुद एक भाजपा का पदाधिकारी हूं और भाजपा सरकार में ही दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। चेताया कि अगर उनकी शीघ्र लौंगपुरा नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबुर होंगे।

इस दौरान सूरज कुमार,बृजेश कुमार,राजेश कुमार,सहदेव कमलावती देवी,सावित्री देवी, मोहन,पारस गोपाल,सतनारायण, लक्ष्मी प्रसाद,छेदी,उमेश प्रसाद, बनारसी,मिथुन कुमार,विकास कुमा,शुभम कुमार,शंकर,लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking