News Addaa WhatsApp Group

रामबर बुजुर्ग मे पशु मेले का हुआ आयोजन सरकार द्वारा पशुओं के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही – सुमन राव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 7, 2022  |  8:40 AM

426 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामबर बुजुर्ग मे पशु मेले का हुआ आयोजन सरकार द्वारा पशुओं के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही – सुमन राव

कसया/कुशीनगर।तहसील क्षेत्र कसया व ब्लॉक रामकोला के रामबर बुजुर्ग स्थित प्राइमरी विद्यालय पर आयोजित पशु मेले की मुख्य अतिथि सदस्य जिला पंचायत सुमन राव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्ण व गौ पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया ।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

ब्लॉक स्तरीय पशु मेले के आयोजन में मुख्य अतिथि सदस्य जिला पंचायत सुमन राव ने मौजूद पशु चिकित्साधिकारी व विभागीय कर्मचारियो तथा क्षेत्र के अनेक गांवों के पशुपालक के बीच कार्यक्रम की शुरुआत की, तथा पशुपालन को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताईं।इस पशु मेले में पहुंचे पशुपालक अधिकारियों से अपने पशुपालन से जुड़ी समस्याओं को बताए और मौजूदपशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर सुबोध ने एक-एक सवालों का हल बताया।मेले में पशुओं के आहार तथा स्वास्थ्य और दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन बढ़ाने जैसे समस्याएं छायी रहीं जिसके समाधान को लेकर मौजूद डॉक्टर सुबोध ने अपने सुझाव दिए।कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर ने भी पशुपालकों को पशुधन के विकास के लिए सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कई योजनाओं के बारे में बताया

उन्होंने पशु पालन पर बैंक के द्वारा मिलने वाले ऋण के बारे में भी विस्तार से बताया।इस मौके पर हरि प्रसाद,पर्स राव,श्यामसुंदर,राहुल सिंह,पिंटू यादव,बच्चेलाल,गब्बू यादव,विकास यादव,आदि पशुपालक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking