News Addaa WhatsApp Group Join करें

बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ आगाज

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 14, 2024  |  5:48 PM

204 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ आगाज WhatsApp
Responsive image

कसया। “खेलोगे – कूदोगे,तो होगे खराब।” ऐसी कहावतें अब पुरानी और अप्रासंगिक हो गई हैं।अब खेल मात्र मनोरंजन,स्वास्थ्य लाभ और स्वनुशासन का साधन नही रहे,बल्कि आय और आजीविका के विविध अवसर और नए आयाम उपलब्ध करा रहे हैं। खेलो इंडिया कार्यक्रम और TOPS योजना ने भारत के ग्रामीण अंचलों में भी खेल क्रांति ला दी है।खेलों के इन्ही बहुआयामी महत्व के दृष्टिगत गुरुवार को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर के क्रीड़ांगन में सचिव- प्रबंध समिति श्री विरेंद्र सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता,प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र के नेतृत्व खेल महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश जायसवाल (प्रतिनिधि – नगर पालिका परिषद,कुशीनगर) और अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने स्वयंसेविका सुजाता मिश्रा के नेतृत्व में मार्च पास्ट करके अतिथियों का स्वागत किया।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

मुख्य अतिथि राकेश जायसवाल ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने खेल और खिलाड़ियों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए स्थानीय खिलाड़ी छात्रों को इन योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सचिव विरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि महाविद्यालय प्रबंध समिति खेलों के विकास हेतु सतत यत्नशील है। इसीलिए विश्वविद्यालय स्तर और अन्य प्रतिस्पर्धाओं में महाविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन निरंतर सुधर रहा है।

प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने बताया कि महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों को शिक्षा,संस्कार,स्वावलंबन देने के साथ विद्यार्थियों में सहयोग,सद्भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के विकास के लिए यत्नशील है। खेलों का आयोजन इन्ही उद्देश्यों की पूर्ति करेगा।उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्तम प्रदर्शन पर पुरस्कृत करने और आगे के प्रशिक्षण के लिए महाविद्यालय से सहयोग मिलने का आश्वासन दिया। खेल महोत्सव के प्रथम दिवस में बालक वर्ग और बालिका वर्ग की दौड़,गोला क्षेपण, लंबी कूद ,बैडमिंटन,टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, कबड्डी आदि की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

बालक वर्ग के एकल बैडमिंटन में आकाश कुमार गुप्ता ,बालिका वर्ग में आशिया खातून, डबल्स बैडमिंटन में आकाश कुमार गुप्ता और अभिषेक मल्ल ( बालक वर्ग) एवम आशिया खातून और अर्चिता सिंह ( बालिका वर्ग) विजेता रहे।बालक वर्ग की दौड़ में 1500 और 800 मीटर में मनीष कुमार गौड़, 400 और 200 मीटर में सचिन कुमार विजेता रहे।बालिकाओं की दौड़ में 1500 मीटर में संजीदा खातून,800 मीटर में अमीषा सिंह,400 और 200 मीटर में रागिनी यादव विजेता रहीं।गोला क्षेपण में प्राध्यापिका वर्ग में डॉ. रीना मालवीय,बालक वर्ग में दीपू कुमार, बालिका वर्ग में बिंदू गुप्ता विजेता रहे। बैडमिटन के मिक्सड डबल्स में प्रतिभा सिंह और आकाश गुप्ता विजेता रहे।

टेबल टेनिस में नितेश सिंह,शतरंज ( बालक वर्ग) में रजत गुप्ता), शतरंज ( बालिका वर्ग) में आस्था अग्रवाल,कैरम ( बालक वर्ग) में दीपू,कैरम ( बालिका वर्ग) में हर्षिता विजेता रहे।कबड्डी में बालक वर्ग में आर्यन यादव के नेतृत्व वाली टीम तथा बालिका वर्ग में अमीषा सिंह के नेतृत्व वाली टीम विजेता रही।

क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कल भी दौड़, क्षेपड़ और अन्य विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धाएं जारी रहेंगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking