News Addaa WhatsApp Group Join करें

अनूप दोबारा बने भाजपा मण्डल अध्यक्ष, समर्थकों में लहर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 8, 2024  |  7:23 PM

89 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अनूप दोबारा बने भाजपा मण्डल अध्यक्ष, समर्थकों में लहर

रामकोला/ कुशीनगर । अनूप कुमार श्रीवास्तव को भाजपा ने रामकोला मण्डल से एक बार फिर से मण्डल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी है।दूसरी दफा मण्डल अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है तथा बधाई देने वालों का क्रम जारी है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
  पार्टी के निर्देश पर रामकोला में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और परिश्रम के बदौलत ही पार्टी ने मुझे दोबारा मण्डल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी है। मेरे लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक परिवार के सदस्यों जैसे है। मेरा सदैव प्रयास रहेगा कि सभी कार्यकर्ताओं के जरिये संगठन को और मजबूत किया जाय और आगामी लोकसभा चुनाव में फतह हासिल किया जाय।  

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, पूर्व जिपंस अरूण सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष रविंद्र प्रजापति, प्रेम तिवारी, मनोज गोविंद राव, प्रतीक श्रीवास्तव,मनोज दीक्षित, विशाल चंद, शैलेश सिंह, राजेश मिश्रा, निशांत शुक्ला, हरेंद्र प्रताप राव, नंदलाल गोंड, अमित कुमार दुबे, अमित गोविंद राव ,अखिलेश पाठक, शेष नाथ गोंड, राजन चौबे, प्रदीप मद्धेशिया, राजेन्द्र राव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सिमला खरवार, गायत्री देवी, शत्रुघ्न चौरसिया, रविंद्र चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking