News Addaa WhatsApp Group

अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 8, 2026  |  2:00 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल
  • घायल को दी जान से मारने की धमकी
  • रंजिशन घटना को दिया अंजाम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली- खड्डा मार्ग से रविवार की शाम घर लौट रहे एक दवा बेचने वाले युवक को मन बढ़ो ने अपाची गाड़ी से जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पीड़ित ने पीआरबी पुलिस को सूचना देने के बाद खड्डा पुलिस को नामजद तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा एवं दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। 

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

हनुमान गंज थाना क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी हबिबुल्लाह ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह दवा की दुकान भुजौली पोखरा के समीप चौराहे पर चलाते हैं। आरोप है कि रोज की भांति दुकान बंद कर लगभग 7 बजे घर लौट रहे थे कि महज 500 मी. जाने के बाद भुजौली-खड्डा मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार अपाची सवार मन बढ़ो ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वह गिरकर घायल हो गए, इतना ही नहीं मन बढ़ो ने एक पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज देते हुए मारपीट भी की। उन्होंने हाथ में किसी हथियार के होने का भी आरोप लगाया है और शोर करने पर राहगीरों के आने युवकों के द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो जाने की बात बताई है।

पीड़ित ने 112 पुलिस टीम को सूचना देने के बाद खड्डा पुलिस को कोहरगड्डी निवासी एक युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस घटना के छानबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking