कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तमकुहीराज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपहरण के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में डीबनी बंजारवा चौकी प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह सिंह की सक्रिय भूमिका चर्चा का विषय बनी रही।
बताया जा रहा है कि थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम को सूचना मिली कि अपहरण के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिद्धार्थ उर्फ टुनटून पुत्र सुगन निवासी सेमरा हर्दो टोला बेलवा थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ थाना तमकुहीराज में मु0अ0सं0 38/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
सूत्रों के अनुसार डीबनी बंजारवा चौकी प्रभारी मृत्यंजय कुमार सिंह लगातार क्षेत्र में निगरानी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किए हुए थे। उनकी सतर्कता और टीम वर्क के चलते पुलिस को यह सफलता मिली। स्थानीय लोगों में भी पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सकारात्मक चर्चा रही।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…