कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मारुति सुजुकी अर्टिगा से ले जाए जा रहे 210.200 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बरामद मांस को नौ झोलों में रखा गया था। मौके से घटना में प्रयुक्त अर्टिगा वाहन, दो मोबाइल फोन और 100 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान अर्टिगा वाहन संख्या UP16 AQ 3377 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से नौ झोलों में कुल 210.200 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। वाहन में सवार शकील कुरैशी पुत्र स्व. इस्तेखार कुरैशी और फिरोज अली उर्फ साहेब आलम पुत्र रईस, दोनों निवासी बमडिया बनवीरपुर, थाना कोतवाली पड़रौना, को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उक्त मांस को माधोपुर, बरहरिया, जिला सिवान (बिहार) से खरीदकर महराजगंज में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बरामद मांस के परीक्षण के लिए पशु चिकित्सकों को मौके पर बुलाया। पुलिस के मुताबिक चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया इसके गौमांस होने की संभावना व्यक्त की। हालांकि वैज्ञानिक पुष्टि के लिए नियमानुसार तीन नमूने सुरक्षित कर जांच के लिए संरक्षित किए गए हैं। हाटा पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 464/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा धारा 325 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यहां बताना चाहूंगा कि संयुक्त टीम की कार्रवाई में हाटा थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह मय टीम, उपनिरीक्षक कमलेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द सिंह यादव सहित हाटा थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…