News Addaa WhatsApp Group

कल से खुलेंगे पुरातत्व मॉन्यूमेंट्स, कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर के हो सकेंगे दर्शन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 15, 2021  |  10:47 AM

962 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कल से खुलेंगे पुरातत्व मॉन्यूमेंट्स, कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर के हो सकेंगे दर्शन!

कुशीनगर | वैश्विक महामारी कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप के चलते सरकार ने देश के सभी पुरातात्विक स्मारकों को बंद कर दिया था। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या कम हो रही है। कोरोना कर्फ्यू में भी ढील दी जा रही है। अब पर्यटन स्थलों को भी खोलने की तैयारी है। एएसआई की ओर से 15 जून तक पर्यटन स्थलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। जो करीब 62 दिन बन्द होने के बाद 16 जून से खुलेंगे। इसको लेकर विभाग पुरी तैयारी कर चुका है।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (भापुस) से संचालित अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर व अन्य केंद्रीय स्मारक को 16 जून से पर्यटकों के लिए खोलने का आदेश आ गया है।

अब जब 16 जून से खोलने का आदेश आ गया है तो विभागस्थलों की साफ सफाई करने में जुट गया है। इसके बन्द हो जाने से होटल व्यवसाय के साथ साथ अन्य जो भी जुड़े लोग जो कुशीनगर में व्यवसाय करते है वे काफी प्रभावित हुए है। लगातार दो वर्षों से इस वैश्विक महामारी ने कुशीनगर के नव निर्मित अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट चालू नहीं हो सका है। हालांकि पिछले वर्ष ही श्रीलंका से उड़ान आरम्भ होने वाली थी। मंदिर के पार्क में बढ़े घास की कटिंग पूरी हो चुकी है। इस संदर्भ में सहायक संरक्षण अधिकारी शादाब खान ने बताया कि दो माह से बन्द रहे मॉन्यूमेंट्स को 16 से खोलने का आदेश आ गया है।

क्या कहते हैं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निदेशक

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भापुस के निदेशक (स्मारक) एनके पाठक के आदेश से 16 अप्रैल से ही महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर, माथाकुंवर बुद्ध मंदिर व फाजिलनगर सहित अन्य सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारक बंद थे। कोविड-19 के संक्रमण में आई कमी को देखते हुए निदेशक ने भापुस के समस्त केंद्रीय स्मारकों के खोलने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। भापुस कुशीनगर के संरक्षण सहायक शादाब खान ने बताया कि निदेशक के 14 जून के आदेश के क्रम में महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर सहित अन्य केंद्रीय संरक्षित स्मारक 16 जून से पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking