News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में मोहर्रम जुलूस में शामिल कलाकारों ने दिखाएं करतब; शांतिपूर्ण माहौल में सिधुआं बाजार में निकाला ताजिया जुलूस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2022  |  6:14 PM

951 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में मोहर्रम जुलूस में शामिल कलाकारों ने दिखाएं करतब; शांतिपूर्ण माहौल में सिधुआं बाजार में निकाला ताजिया जुलूस

पडरौना/कुशीनगर । इमाम हुसैन की शहादत में ताजियादारों ने मंगलवार को पडरौना नगर समेत जनपद भर में जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान अखाड़ा कलाकारों ने हैरतअंगेज कारनामा

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

दिखा खूब वाहवाही बटोरी। करतब देख शामिल लोगो ने कलाकारों का हौसला आफजाई किया। इसमें महिला व पुरुषों की बराबर की भागीदारी रही। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था। नगर के विभिन्न मोहल्लों के अलावा सिधुआं बाजार में स्थापित चौकी से निकले ताजिए को बसहियां चौराहों पर मिलान किया गया गया। जुलूस देखने के आनंद लिए पुरुष,महिला व बच्चों का त्योहारी उत्साह आयोजकों को उत्साहित कर रहा था।

कंधे पर ताजिया लिए लोगों के पीछे-पीछे कारनामा दिखाते अखाड़ा कलाकारों को करतब को देखने के लिए घर व मोहल्लों से निकले लोगों का उत्साह साफ जाहिर हो रहा था। जुलूस कुछ कदम चलता फिर काफी देर तक रुकता। इस दौरान लाठी भांजना उतहते,उछल-कूद कर विभिन्न कारनामा दिखाते कलाकारों का उत्साह आयोजन को ऊंचाई दे रहा था। खिरकिया, तिलक चौक, छावनी, बावली आदि क्षेत्रों में ताजियादारों के जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर व कस्बों में कदम-कदम पर पुलिसकर्मियों की तैनात रही। जुलूस के कारण सड़कों पर आवागमन में रुकावटें भी आती रहीं। सिधुआं बाजार मोहर्रम को लेकर लोग उत्साहित दिखे। कर्बला पर मेला का भी आयोजन किया गया था गया। जंगल शाहपुर स्थित करबला पर पहुंच कर ताजियां को दफन किया। इस दौरान बसहियां बनबीरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वाजिद अली, डॉक्टर महबूब आलम, पुर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद कलीम, मुमताज़ अहमद के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे। यहां आयोजित मेले में हर उम्र के लोगो ने मेले का भरपूर आनंद उठाया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking