सुकरौली बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विकास खण्ड सुकरौली के प्रधान संघ कार्यकारिणी के लिए सोमवार को ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ का चुनाव हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत मिश्रौली की ग्राम प्रधान आशा देवी पत्नी विनोद सिंह को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही कार्यकारिणी के अन्य पदों वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हेमनारायण राय, देवेन्द्र जीत सिंह, सुरेंद्र आर्य, सुमित्रा देवी, महामंत्री पद के लिए माया देवी, संगठन मंत्री राकेश उपाध्याय, मंत्री पवन गिरी, राजेश्वर सिंह, संजय पटेल, सुरेश सिंह, अजय यादव, तैरुन निशा, मीडिया प्रभारी उषा देवी व कोषाध्यक्ष पद के लिए ज्योति सिंह पत्नी रणजीत सिंह को सर्वसम्मत से चुना गया। विकास खण्ड के 66 ग्राम पंचायतों से प्रधान संघ के निर्वाचन में 52 ग्राम प्रधान मौजूद रहे। आशा देवी को 42 मत जबकि हेमनारायण राय को 10 मत मिला। ब्लॉक अध्यक्ष आशा देवी ने कहा कि प्रधानों के हक के लिए कभी पीछे नही हटूंगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह के देख रेख में निर्वाचन सम्पन्न हुआ।ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने के बाद बधाई देने वालो में सोनू गिरी, हरेंद्र गौतम, बबलू सिंह, भीम सेन, राजू खान, राजन व अन्य ग्राम प्रधान शामिल रहे।
हाटा, कुशीनगर। भीषण गर्मी के बावजूद रविवार को हाटा क्षेत्र के बाघनाथ परागपुर स्थित…
हाटा कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…
कुशीनगर । जनपद में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…