News Addaa WhatsApp Group Join करें

एबीपीएसएस के प्रदेश सचिव बने अशोक कुमार

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 25, 2023  |  6:21 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एबीपीएसएस के प्रदेश सचिव बने अशोक कुमार WhatsApp
Responsive image
  • अपनी लेखनी से समाज को न्याय दिलाने का कार्य करें पत्रकार: अजय सिंह
  • अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक में पत्रकार मुद्दों पर हुई चर्चा

सुकरौली/कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) तहसील इकाई की बैठक सुकरौली बाजार में हुई।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार को प्रदेश सचिव बनाने की घोषणा की तथा पत्रकारों से एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। आप अपनी लेखनी से समाज मे हासिये पर खड़े व्यक्ति को जहां न्याय दिला सकते हैं वहीं सामाजिक,आर्थिक व राजनैतिक परिदृश्य को भी बदल सकते हैं। संगठन देश के 22 राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर मुहिम चला रही है। पत्रकार हित में पत्रकार सुरक्षा कानून सरकार लागू करें। इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रभारी राज सिंह ने पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग करते हुए पत्रकारों को एकजुट होकर एकजुट संघर्ष की अपील की और कहा कि पत्रकार सत्य की परख कर सच्ची और अच्छी खबरें लिखें। जिससे उनकी अपनी पहचान बनेगी तो लोकतांत्रिक मूल्य मजबूत होंगे। जिलाध्यक्ष हॄदया नन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष गोरखपुर विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर नितेश पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष कप्तानगंज राम सागर प्रसाद व वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारों को बीमा, आवास,पेंसन,फ्री टोल टैक्स, आयुष्मान कार्ड और बुनियादी सुविधाओं को देने की मांग की। अध्यक्षता करते हुए तहसील अध्यक्ष सरताज आलम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन संजय यादव ने किया।

इस अवसर पर जिला सचिव आफ़ताब आलम,जगदीश सिंह, चन्द्र किशोर जायसवाल,ईश्वर चन्द पटेल,अमित कुमार यादव, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी,संजय यादव, सुरेश चन्द पप्पू,सत्य नरायन चौरसिया,मनोज कुमार यादव, अमित सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking