News Addaa WhatsApp Group Join करें

पूर्वोत्तर रेलवे के जोनल रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य बने अशोक मिश्रा का नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया भब्य स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2023  |  8:27 PM

121 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूर्वोत्तर रेलवे के जोनल रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य बने अशोक मिश्रा का नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया भब्य स्वागत
  • भाजपा सरकार में रेलवे का सुदृकरण, सुन्दरीकरण  और आधुनिकरण  का काम  तेजी से हो रहा -अशोक मिश्रा
  • कुशीनगर को जल्द से जल्द रेलवे लाइन से जोड़ने का देंगे प्रस्ताव

कसया/कुशीनगर।जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से भारतीय रेलवे का सुदृकरण, सुन्दरीकरण  और आधुनिकरण  का काम बहुत तेजी से हो रहा है l 

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

उक्त बाते पूर्वोत्तर  रेलवे के  जोनल रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के  सदस्य बने कुशीनगर जनपद के वृति निवासी अशोक कुमार मिश्र ने पदभार ग्रहण के उपरांत प्रथम नगर आगमन पर नगर के पी डब्लूडी  के डॉक बंगले में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहीं l श्री मिश्र ने आगे कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है, मेरा प्रयास रहेगा  कि उसको हर हाल में पूरा करुँ l मुझे जो पद मिला है, उसका काम ही रेल यात्रियों के सूख सुविधाओं का ध्यान , गाड़ियों का स्टापेज़ कहाँ होनी चाहिए,गाड़ियों को कहाँ रुकना चाहिए, स्टेशन पर अच्छे खान- पान की व्यवस्थाआदि का ध्यान रखना है l

प्रधानमंत्री  मोदी और मुख्यमंत्री योगी व  रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव  के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का आधुनिकरण व डिजिटल तेजी के साथ किया जा रहा है l आज देश प्रदेश में जितने भी रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षागृह हैं, सभी को ऐसीकरण किया जा रहा हैं तथा उच्चकृत रेल का संचालन किया जा रहा हैं l श्री मिश्रा ने बताया कि 27सितम्बर को रेलवे बोर्ड समिति की बैठक होने वाली है, बैठक में कुशीनगर को रेलवे लाइन से जोड़ने की बात प्रमुखता से रखूँगा, और मेरा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द कुशीनगर को रेलवे लाइन से जोड़ा जायl कुशीनगर को रेलवे लाइन से जोड़ना  मेरे ऐजेंडे में है l इसके साथ ही कहा कि कुशीनगर ऐक्सप्रेस के नाम से चलने वाली रेल गाड़ी को थावे, कप्तानगंज होते हुए जनपद  कुशीनगर से होकर गुजरे, इसके लिए भी प्रस्ताव दिया जाएगा l कल  ही अभी हमारी जवाइंग हुई है, आगे अपनी जिम्मेदारी को सहीढंग से निर्वहन  करने का प्रयास करूँगा l इस दौरान उन्होंने रेल मंत्री  और सांसद कुशीनगर विजय दुबे के प्रति आभार व्यक्त किया l इससे पूर्व कसया नगर में प्रथम  आगमन पर श्री मिश्रा का भाजपा कार्यकर्ताओ ने गाँधी चौक पर फूल मालाओ से भब्य स्वागत किया l

इस अवसर पर भाजपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंद्र प्रभा पाण्डेय व उनकी महिला टीम, गोपाल राय वरिष्ठ भाजपा नेता, संजय कुमार मिश्रा, विकास पाण्डेय, गोलू मद्धेशिया, अखिलेश मिश्रा, अनूप तिवारी, सुजीत मिश्रा, आदित्य मिश्रा, अंकुर दुबे, प्रशांत तिवारी, दीपू सिंह, कन्हैया सिंह, दिनेश गुप्ता, सतीश शर्मा, सद्दाम अंसारी, गुफरान बक्शी सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking