News Addaa WhatsApp Group

एएसपी कुशीनगर व सीओ कसया पहुँचे मुसहर बस्ती,बच्चों के संग मनाई दीपावली व बाटे उपहार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 12, 2023  |  3:15 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एएसपी कुशीनगर व सीओ कसया पहुँचे मुसहर बस्ती,बच्चों के संग मनाई दीपावली व बाटे उपहार

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/राज पाठक

  • गरीब व असहायो के साथ पुलिस ने बाटी खुशीयां

कुशीनगर । रविवार को एएसपी रितेश कुमार सिंह ने दीपावली की खुशियां मुसहरों संग बांटीं।दीपावली के पर्व पर कुशीनगर एएसपी रितेश कुमार सिंह ने सीओ कसया कुंदन सिंह व कसया के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय के साथ मुसहर बाहुल्य गांव मैनपुर दीनापट्टी मे बच्चों व मुसहर परिवारों के के साथ दिवाली मनाने पहुंचे,पुलिस की टीम जब पहुंची तो लोगों की खुशी दोगुनी हो गई।मिठाई,फल, मोमबत्ती,दीप और फुलझड़ी वितरित किया व हालचाल भी जाना।एएसपी ने हैप्पी दीवाली बोलने के साथ बच्चों को उपहार दिया तो उनके चेहरों पर खुशियां दौड़ गईं।एएसपी रितेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों के बीच पर्व मनाने से खुशियां और बढ़ जाती है।बच्चों व लोगों के बीच फल, मिष्ठान आदि का वितरण करने से खुशी की अनुभूति हो रही है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

जानकारी के मुताबिक एएसपी कुशीनगर रितेश कुमार सिंह तीसरी बार दीपावली का त्यौहार मनाने मुसहर बस्ती के बच्चों के बीच पहुँचे,पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने भी बच्चों मे मिष्ठान व उपहार बाटे और इस अवसर पर उन्होंने सबको दीपावली की शुभकामना दिया।दीपावली पर पुलिस ने अपनी ड्यूटी निभाने के साथ जरूरतमंद परिवारों के बीच खुशियां भी बांटीं।

इस दौरान सीओ कसया कुंदन सिंह,थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय,एसआई शेषनाथ यादव,पत्रकार राज पाठक,राजकुमार पांडेय,वीरेंद्र यादव,हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह,कांस्टेबल अभिषेक मौर्या, प्रमोद यादव,महेंद्र यादव,उमेश,कृष्णा पांडेय, शेरबहादुर सिंह ,ग्राम प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद,शिक्षक संजय यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking