कसया । एएसपी रितेश कुमार सिंह ने सोमवार को कसया नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा का अहसास कराया
एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह द्वारा श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत थाना कसया नगर मे पैदल गश्त किया तथा सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद के समस्त थानों द्वारा पुलिस बल के साथ लगातार संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की सघन चेकिंग की जा रही है।एसपी कुशीनगर द्वारा जनपदवासियों से अपील की गयी कि अभद्र व अनावश्यक कथन/गलत टिप्पणी पोस्ट न करे जिससे माहौल खराब होने की संभावना हो तथा पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है
इसके अतिरिक्त जनपद में ड्रोन कैमरे से सतत निगरानी की जा रही है।इस दौरान एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ कुंदन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय सहित पुलिस बल मौजूद रहे।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…