News Addaa WhatsApp Group Join करें

अटल जी की 101वीं जयंती पर पर्यावरण का संकल्प: तमकुहीराज में विधायक डॉ. असीम कुमार राय के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 25, 2025  |  7:02 PM

355 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अटल जी की 101वीं जयंती पर पर्यावरण का संकल्प: तमकुहीराज में विधायक डॉ. असीम कुमार राय के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण

तमकुहीराज, कुशीनगर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तमकुहीराज तहसील अंतर्गत लतवा मुरलीधर में फोरलेन किनारे स्थित कीर्ति फ्यूल पैराडाइज एचपी पंप परिसर में संपन्न हुआ।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके नेतृत्व में एचपीसीएल के स्टेट हेड तथा वन विभाग के अधिकारियों ने आधा दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए। इस अवसर पर विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने वृक्षारोपण कर न केवल अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी स्पष्ट संदेश दिया।विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी एक युगपुरुष थे। वे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, प्रखर वक्ता, सुविख्यात कवि और कुशल प्रशासक थे। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्व की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने उपस्थित लोगों से अटल जी के विचारों को जीवन में आत्मसात करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में एचपीसीएल की ओर से चीफ जनरल मैनेजर (स्टेट हेड) अब्दुल खादरी, रिजनल मैनेजर सतीश कुमार, अधिकारी दुर्गेश कुमार, सेल्स अफसर मोहन महतो, प्रगति वाजपेयी तथा वन विभाग से क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिकेश नायक अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

भाजपा संगठन की ओर से जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव ने अटल जी के राजनीतिक और प्रशासनिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में रहे और भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई दिशा दी। उनके कुशल प्रशासन का लोहा विरोधी भी मानते रहे हैं।

इस अवसर पर तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें नृपेंद्र चतुर्वेदी, राजू राय, मन्नू मिश्रा, नीरज पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, बृजेश श्रीवास्तव, आलोक शाही, अतुल राय, राजेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि अटल जी की स्मृति में लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायी बनेगा। कुल मिलाकर यह आयोजन विधायक डॉ. असीम कुमार राय के नेतृत्व में श्रद्धांजलि, पर्यावरण और जनभागीदारी का एक प्रेरक उदाहरण साबित हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking