News Addaa WhatsApp Group Join करें

अटल जयंती पर कंबल वितरण, मकर संक्रांति की दी गई शुभकामनाएं

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 10, 2026  |  7:11 PM

260 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अटल जयंती पर कंबल वितरण, मकर संक्रांति की दी गई शुभकामनाएं

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

देवरिया। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म जयंती के अवसर पर शनिवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में सेवा एवं समर्पण का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के मण्डल देसही अंतर्गत ग्राम पौहारी छापर में शीत लहर से बचाव हेतु जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने उपस्थित लोगों को महापर्व मकर संक्रांति की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और मानवीय मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। शीतलहर के इस दौर में जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर उनके प्रति संवेदना और सहयोग का संदेश दिया गया।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन जनसेवा का एक सशक्त उदाहरण बना।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष देसही उमापति सिंह, मंडल अध्यक्ष महुआडीह विजय कुमार पाण्डेय, भाजपा नेता डॉ. विनय राव, मंडल अध्यक्ष देसही संजय राव, नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह, मंडल महामंत्री धनंजय त्रिपाठी, अंबुज शाही, नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रदीप प्रजापति सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य लगातार किए जाने का संकल्प दोहराया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking