News Addaa WhatsApp Group Join करें

अटल पदयात्रा का सेवरही में भव्य प्रवेश, पुष्पवर्षा व नारों के बीच छठे दिन दिखा जनउत्साह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 19, 2025  |  6:32 PM

758 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अटल पदयात्रा का सेवरही में भव्य प्रवेश, पुष्पवर्षा व नारों के बीच छठे दिन दिखा जनउत्साह WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज, कुशीनगर। 30 दिवसीय अटल पदयात्रा के छठवें दिन पदयात्रा जैसे ही सेवरही नगर में प्रवेश कर गई, पूरा नगर उत्साह और जोश से सराबोर हो उठा। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और गगनभेदी नारों के साथ पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा समर्थकों और आम नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

अटल पदयात्रा के प्रणेता अनूप राय ने कहा कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता को भाजपा सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना है, ताकि हर पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से सीधे जनता से संवाद स्थापित किया जा रहा है, उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है और सुझावों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

पदयात्रा में आज मंडल अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह, आदित्य जायसवाल शालू, श्री दर सिंह, रंजीत सिंह पटेल, कृष्ण मोहन यादव, रानू राय, मंटू राय (दल अध्यक्ष युवा मोर्चा), प्रियेश राय, राजेश राय, बुलेट राय, आनंद मधेशिया, आलोक रावत, अमरजीत, धनंजय तिवारी, राम अवध चौहान, नीरज बंधु बाबा, हरिकेश सिंह, अब्दुल मनान, कमलेश यादव, पवन शाह, कुमरेश शाह (जिला पंचायत सदस्य), रमेश चौहान, मुन्ना सिंह और बजरंगी पटेल सहित बड़ी संख्या में पदयात्री एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

नगर क्षेत्र में पदयात्रा के प्रवेश से लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने पदयात्रा में शामिल होकर समर्थन व्यक्त किया। जनसंपर्क और संवाद का यह सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है और अटल पदयात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर निरंतर अग्रसर है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking